उत्तर प्रदेश: 4 घंटे की बारिश में लखनऊ पानी-पानी; कानपुर में जलभराव

By: Pinki Sun, 01 Aug 2021 2:42:29

उत्तर प्रदेश: 4 घंटे की बारिश में लखनऊ पानी-पानी; कानपुर में जलभराव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के 26 जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में होगी। यहां तेज गरज और चमक के साथ बारिश होगी। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। प्रदेश में 4 घंटे में सबसे ज्यादा 30.2 मिलीमीटर बारिश राजधानी लखनऊ में रिकॉर्ड की गई।

कानपुर की हालत लगातार खराब हो रही है। गंगा और पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से शहरी इलाकों में पानी भर आया है। लोगों के घरों में भी जलभराव हो गया है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, आगरा, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज, फतेहपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर और सोनभद्र जिलों में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े :

# मौसम की मार जारी! मध्यप्रदेश के भोपाल में जुलाई में 2 इंच ज्यादा तो इंदौर में हुई 1 इंच कम बारिश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com